आतिफ असलम के सामने लड़कों ने लड़की के साथ की छेड़खानी, पढ़िये आतिफ ने क्या किया

0
आतिफ असलम

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अपनी आवाज़ से तो सबका दिल जीत ही चुके हैं वहीं उनके एक कदम ने उन्हें प्रशंसा का पात्र बना दिया है। और इतना ही नहीं उन मनचलों को सख्त संदेश दिया है जो लड़कियों के साथ कहीं भी छेड़छाड़ करना शुरू कर देते हैं।

 

दरअसल आतिफ के कंसर्ट के दौरान कुछ लड़के एक लड़की को परेशान कर रहे थे। जब आतिफ ने इस चीज को नोटिस किया तो उन्होंने कंसर्ट के बीच भी उन मनचलों को टोक दिया। यह मामला शनिवार शाम का है और इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
आतिफ ने जब मनचलों की हरकत नोटिस की तो उसके बाद इस वीडियो में उनको परफॉर्मेंस के बीच में रुकते हुए देखा जा सकता है। आतिफ ने उनको सख्त संदेश देते हुए कहा कि तुमने कभी लड़की नहीं देखी… तुम्हारी मां-बहनें भी हो सकती हैं यहां पर!!

इसे भी पढ़िए :  यौन शोषण के आरोप में 'आप' नेता संजय सिंह का पीए गिरफ्तार

 

 

इसके बाद आतिफ ने सिक्युरिटी के लोगों को उस लड़की को सुरक्षित बाहर ले जाने के लिए कहा। शो के दौरान मौजूद दर्शकों ने भी आतिफ का पूरा समर्थन करते हुए उनके लिए चीयर किय। बेशक आतिफ के सिखाए इस सबक को अभद्र व्यवहार करने वाले लड़के लंबे समय तक याद रखेंगे।

 

इसे भी पढ़िए :  66 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

आपको बता दें कि आतिफ असलम ने हाल में ही ‘पहली दफा’ गाना रिलीज़ किया है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज हैं और ये गाना उस समय का है जब देश में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की बातें चल रही थी।

इसे भी पढ़िए :  'मेड फॉर इच अदर' लग रहे हैं इस फोटो मे अनुष्का- विराट, आप भी देखें