लड़की ने मनचलों पर बरसाई ताबड़-तोड़ लाठी, आप भी देखें वीडियो

0
उत्तर प्रदेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नारी शक्ति एक और अनूठा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की ने कुछ मनचलों की ऐसी धुनाई की कि उनकी अक्ल ठिकाने लगा दी। यहां गौतम पल्ली इलाके में कुछ मनचले एक  लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जिसके बाद इस लड़की ने इनकी हरकतों से तंग आकर पुलिस डंडे से ही इनकी जमकर धुनाई कर डाली। लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के वीवीआईपी इलाके के वुमेन पॉवर लाइन चौराहे पर कुछ लड़के सरेआम लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। मनचलों ने पहले आपत्तिजनक कमेंट किया और बाद शारीरिक छेड़छाड़ करने लगे। बस फिर क्या था, एक लड़की ने पास पड़े पुलिस के डंडे को उठाया और उनकी जमकर धुनाई करने लगी। यह नजारा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया! महेश भट्ट को धमकी देने वाले के डॉन बबलू श्रीवास्तव से कनेक्शन का शक

 

अगली स्लाइड में  देखें  घटना का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse