सपा के साथ गठबंधन पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कहा- ऐसे तो 127 साल नहीं आ पाएंगे सत्ता में

0
कांग्रेस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सपा के साथ महागठबंधन को लेकर कांग्रेस में हंगामा मच गया है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जैसे ही यूपी के प्रभारी महासाचिव गुलाम नबी आजाद ने दोनों पार्टियों के गठजोड़ की बात बताई, तभी बाहर लॉन में जमा गठजोड़ के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़ गए।

 

 

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के होर्डिंग्स पर प्रणब की फोटो, राष्ट्रपति भवन ने जताई आपत्ति, EC को लिखा लेटर

सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हताशा है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 24 से 36 घंटों में गठबंधन का ऐलान हो जाएगा, इससे कांग्रेस दफ्तर में इकट्ठा हुए तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता यह सुन कर नाराज हो गए। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी भस्मासुर है और जो भी समाजवादी पार्टी के साथ आया वह खत्म हो गया।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की ग्रेजुएशन की डिग्री की होगी जांच, CIC ने DU को दिए जांच के निर्देश

 

 

उनका आरोप है कि सपा गुंडों की पार्टी है और उसने इतने साल यूपी में गुंडागर्दी की, अब कांग्रेस जब उसके साथ आएगी तो इससे कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान होगा। यही नहीं 2019 का चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि 27 साल यूपी बेहाल का नारा देने के बाद गठबंधन करने का मतलब है कि 127 साल तक यूपी में कांग्रेस नहीं आएगी।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर ईस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse