स्मृति ईरानी के डिग्री की होगी जांच, सूचना आयोग ने CBSE को दिया आदेश

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने मंगलवार(17 जनवरी) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की 10वीं और 12वीं के स्कूल रिकॉर्ड का निरीक्षण करने की इजाजत देने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़िए :  अब मोदी सरकार के खिलाफ़ आंदोलन करेंगे अन्ना

साथ ही आयोग ने केंद्रीय मंत्री के कार्यालय और दिल्ली के होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल को भी निर्देश दिया है कि वह ईरानी का रोल नंबर या रिफ्रेंस नंबर सीबीएसई अजमेर को मुहैया कराए, जिसके पास 1991 से 1993 के रिकॉर्ड हैं।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना के 'चप्पलमार' सांसद रवींद्र गायकवाड़ से एयर इंडिया ने हटाया बैन

सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्यालु ने अपने आदेश में कहा कि आयोग ने सीबीएसई को निर्देश दिया है कि वह उन सभी रिकॉर्डों के निरीक्षण में मदद करे और याचिकाकर्ता ने जिन दस्तावेजों का चयन किया है, उनकी प्रतियां इस आदेश के प्राप्त होने के 60 दिनों के अंदर मुफ्त में मुहैया कराए। हालांकि, इसमें प्रवेश पत्र और अंक पत्र पर मौजूद निजी ब्योरा नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  काबुल में आतंकियों के शिकंजे से लौटी भारतीय महिला, सुषमा स्वराज ने जताई खुशी

आगे पढ़ें, क्या है मामला?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse