काबुल में आतंकियों के शिकंजे से लौटी भारतीय महिला, सुषमा स्वराज ने जताई खुशी

0

नयी दिल्ली। एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन :एनजीओ: में काम करने वाली और संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा पिछले महीने काबुल में अगवा कर ली गयी एक भारतीय महिला को मुक्त करा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यह जानकारी दी।

आगा खान फाउंडेशन में एक वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करने वाली 40 वर्षीय जुडिथ डीसूजा को काबुल से उनके कार्यालय से बाहर नौ जुलाई को अगवा कर लिया गया था। स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आपको यह सूचित करते हुये खुश हूं कि जुडिथ डीसूजा को रिहा करा लिया गया है।’’ उन्होंने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफगान अधिकारियों की ‘मदद और समर्थन’ के लिए भी धन्यवाद दिया है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब की नाभा जेल से 5 कैदी फरार, भागने वालों में 1 गैंगस्टर और 1 आतंकी शामिल

विदेश मंत्रालय कोलकाता निवासी जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में था। सुषमा स्वराज ने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा के प्रयासों की भी तारीफ की।

इसे भी पढ़िए :  सोफिया ने बाबा रामदेव से की अपनी तुलना, कहा 'बाबा से ज्यादा कपड़े पहनती हूं मैं'

आपको बता दें कि जुडिथ के परिवार वालों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया था जिससे वह घर लौट सके । मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया था।

इसे भी पढ़िए :  भारत में बलात्कार के 34,600 से अधिक मामले, केन्द्र शासित राज्यों में टॉप पर दिल्ली