फ्रांस में हमला करने वाला कभी मस्जिद नहीं गया था

0

दिल्ली
फ्रांस में गुरूवार को हमला करने वाला मोहम्मद लाहोयूइज बोहलेल छोटा अपराधी , हिंसक प्रवृत्ति और अवसादग्रस्त था। वह धूम्रपान एवं शराब का सेवन करता था और कभी मस्जिद नहीं गया था। उसके परिजनों और पड़ोसियों ने उसके बारे में यह जानकारी दी ।

इसे भी पढ़िए :  मोसुल में हारने के बाद सीरिया के इस शहर पर हमला बोल सकता है ISIS

इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने आज हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह “सैनिक” था> जिसने आईएस से लड़ने वाले गठबंधन देशों को निशाना बनाया है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि उसका कट्टरपंथी इस्लामी विचारधार से जुड़ाव नहीं था। हमलावर के पिता ने कहा है कि वह अवसाद से ग्रस्त था और धर्म से कोई जुड़ाव नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  ऐफिल टावर से बेफ्रिके का ट्रेलर लांच, रणवीर ने कहा: यह सपने जैसा है

आपको हम बता दें कि ट्यूनीशियाई ड्राइवर ने गुरूवार को फ्रांस के नाइस में 19 टन के ट्रक को भीड़ पर चढ़ा दिया था। जिसमें से 10 बच्चों सहित 84 लोगों की मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़िए :  मौत से लड़ रहा है बगदादी, अपनो ने ही दिया जहर