‘रूस की सेक्स वर्कर्स दुनिया में सबसे बेहतरीन’- व्लादिमीर पुतिन

0
रूस
फ़ाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मानना है कि रूसी वैश्याएं दुनिया में सबसे बेहतर होती हैं। उन्होने ये विवादित बयान तब दिया जब वो एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेक्स टेप वाले विवाद पर बात कर रहे थे। उन्होंने ट्रंप पर लगे सभी आरोपों को भी बेबुनियाद बताया।

 

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने दी धमकी, कहा- आग से खेल रहा है ईरान, याद रखें मैं ओबामा जैसा दयालु नहीं

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन ने कहा, “ट्रंप समझदार शख्स हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो कई सालों तक ब्यूटी कॉन्टेस्ट से जुड़े रहे हैं और दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं से मिल चुके हैं। मेरे लिए यह मानना मुश्किल है कि वह किसी होटेल में जाकर वैश्याओं से मिले, हालांकि रूस की वैश्याएं दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं।”
उन्होने आगे कहा है कि वह नहीं मानते रूस के पास ट्रंप का सेक्स टेप है। उन्होंने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि ट्रंप रूस में सेक्स वर्कर्स से मिले। उन्होंने इस आरोप को चुनावी नतीजों पर से लोगों का विश्वास कम करने वाला कैंपेन करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में शांति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर है संदेह: बराक ओबामा

 

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “ट्रंप पर जो आरोप लगे हैं वह मनगढ़ंत हैं। जो अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ इस तरह की खबरें फैला रहे हैं और उसका इस्तेमाल राजनीतिक युद्ध के लिए कर रहे हैं, वे वैश्याओं से भी बदतर हैं। उनके अंदर नैतिकता नहीं है।”

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट में बड़ा केस हारा भारत , 6700 करोड़ रुपये का हो सकता है नुकसान

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse