ये क्या कर डाला नाइजीरियन एयरफोर्स ने? गलती से रिफ्यूजी कैंप पर गिरा दिए बम, 100 लोगों की मौत

0
नाइजीरियन

इसे महज़ गलती कहा जाए या फिर गुनाह लेकिन जो कुछ भी हुआ है वो एक खता तो नहीं हो सकती। नाइजीरियन एयरफोर्स के एक विमान ने मंगलवार को गलती से एक रिफ्यूजी कैंप पर बम गिराया जिसमें 100 आम नागरिकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार हमले में 100 से अधिक शरणार्थी मारे गए और कई लोग घायल हो गए।

हमला आतंकी गुट बोको हरम पर किया जाना था। मिलिट्री कमांडर मेजर जनरल लकी इराबोर ने बताया कि बम कैमरून के बॉर्डर से लगे रान टाउन में गिराए गए। इसमें कई सिविलियन मारे गए हैं। इस इलाके में आतंकियों पर होने वाली बमबारी में गांव वाले आम लोगों के घायल होने का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब मिलिट्री ने अपनी गलती मानी है। रेस्क्यू में लगे बोर्नो के ऑफिसर्स के मुताबिक, मरने वालों में 100 से ज्यादा रिफ्यूजी और राहतकर्मी शामिल हैं। इंटरनेशनल एनजीओ डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स का कहना है कि उन्होंने 52 बॉडी काउंट की हैं। 120 घायलों का इलाज किया जा रहा है। हमले में दो सोल्जर और डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के कुछ वर्कर्स भी घायल हुए हैं।

 

इसे भी पढ़िए :  सेक्स के दौरान हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने कड़कड़ाती ठंड में बॉयफ्रेंड को सड़क पर नंगा दौड़ाया