शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, RBI में गूंगे-बहरे गवर्नर को नियुक्त कर देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया है अस्त-वस्त

0
शिवसेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक बार फिर शिवसेना ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपने मुखपत्र ‘सामना’ में जमकर हमला बोला। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने एक संपादकीय के जरिये मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने नोटबंदी का अणु बम फेंककर हिंदुस्तानी अर्थव्यवस्था को हिरोशिमा, नागासाकी बना डाला है।

इसे भी पढ़िए :  चीफ जस्टिस ने कहा कानून तोड़ना और कोर्ट की अवमानना करना हम भारतीयों के खून में है

‘सामना’ में आगे उद्योग जगत के एसोचैम नामक संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि नोटबंदी के बाद से अब तक देश में 40 लाख लोगों की नौकरियां चली गईं तथा आगे कई और लोगों को नौकरी गंवानी पड़ सकती है। मोदी आज किसी की भी सुनने की स्थिती में नहीं है। उन्होंने आरबीआई गवर्नर की भी नहीं सुनी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के चलते लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, लेकिन मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार: सर्वे

संपादकीय में आगे आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा गया है कि मंत्रीमंडल मे जिस तरह गूंगे-बहरे तोते बिठाए गए हैं, आरबीआई में भी उसी तरह का गवर्नर नियुक्त कर देश की अर्थव्यवस्था को अस्त-वस्त कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  इजरायल दौरे पर PM मोदी का एलान, भारतीयों को आसानी से मिलेगा OCI कार्ड

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse