शशि थरूर बोले- ‘ऑड दिन में दिल्ली, ईवन में पंजाब और छुट्टियों में गोवा के सीएम बनेंगे केजरीवाल’

0
केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया। उन्होने शुक्रवार(20 जनवरी) को अपने ओफिशियल अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “यह मैसेज मुझे व्हाट्सअप पर आया: अरविंद केजरीवाल का लक्ष्य है कि वह ऑड दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें, ईवन दिनों में पंजाब के सीएम और छुट्टियों में गोवा के मुख्यमंत्री।”

इसे भी पढ़िए :  दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर दुख जताना स्वभाविक है: आडवाणी

 

थरूर के इस ट्वीट पर किसी ने उनसे ही सवाल करने शुरू कर दिए तो कुछ ने उंकेय समर्थन करते हुए केजरीवाल का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, ‘आपने सही कहा। और आज ईवन डे है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल राजनीति के अक्षय कुमार हैं, एक साथ तीन राज्यों के सीएम बनेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जियो के बाद Paytm के "ब्रांड एम्बेसडर" बने पीएम मोदी

 

 

इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो थरूर के इस ट्वीट कए बाद कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि वह कांग्रेस की पूजा करने लगेगा अगर राहुल गांधी को शीर्ष पद से हटा दिया जाता है। वहीं दूसरे ने लिखा की कांग्रेस नेताओं के ट्विटर हैंडल से एक जैसे ही ट्वीट होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  ममता दीदी के लिए इस सांसद की दीवानगी देखकर रह जाएंगे दंग!

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse