वानुअतु में 6 तीव्रता का भूकंप

0

दिल्ली
दक्षिण प्रशांत द्वीप वानुअतु में आज छह तीव्रता का भूकंप आया, बहरहाल इसमें तत्काल किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  इथोपिया में भगदड़ मचने से कुचल कर 52 लोगों की मौत

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप तन्ना द्वीप पर इसांगेल कस्बे के 76 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में 164 किलोमीटर की गहराई में आया था।

इसे भी पढ़िए :  भूकंप के तेज झटकों से कांपा पूरा उत्तर भारत, NDRF की 4 टीमें उत्तराखंड रवाना

सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

वानुअतु ‘‘भूकंप संवेदनशील क्षेत्र’’ का हिस्सा है। प्रशांत महासागर के पास स्थित इस क्षेत्र में लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  डॉनल्ड ट्रंप जीते तो IT, हिलरी जीतीं तो फार्मा स्टॉक्स का होगा बंटाधार! पढ़िए कैसे