बिहार, झारखंड, असम, नगालैंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग,कोलकाता में मेट्रो रोकी गई

0
भूकंप के

उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बुधवार शाम चार बजकर 15 मिनट के आसपास ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से बिहार, असम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और ओड़िशा हिल गए।

इसे भी पढ़िए :  लालू प्रसाद यादव का मोदी पर हमला, कहा- बीजेपी शासन में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं

शुरुआती सूचना के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना, झारखंड की राजधानी रांची और असम के गुवाहटी और कोलकाता समेत कई जगह एक साथ झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र म्यांमार था।

इसे भी पढ़िए :  मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मीट कारोबारी मोईन गिरफ्तार, पूर्व सीबीआई चीफ एपी सिंह से भी बातचीत के सबूत मिले

अभी तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर में भी भूकंप के झटकों की खबर है। बताया जाता है कि पटना समेत दरभंगा भागलपुर, कटिहार, अररिया समेत कई जगहों पर झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय डिप्लोमेट का मोबाइल जब्त किया

कोलकाता में मेट्रो की सेवा को रोक दिया गया है।