सुप्रीम कोर्ट ने माना- राहुल गांधी ने बापू की हत्या के लिए RSS को नहीं कहा था हत्यारा

0
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एक राहत भरी खबर है। आरएसएस आपराधिक मानहानि मामले में मुकदमा रद्द हो सकता है। कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह राहुल के उस बयान से संतुष्ट है कि उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस संस्थान को हत्यारा नहीं कहा था।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात के बनासकांठा में राहुल गांधी के गाड़ी पर पथराव, पत्थरबाजी के विरोध में कांग्रेस आज करेगी दिल्ली में मार्च

सर्वोच्च अदालत ने कहा, ‘हम मानते हैं कि राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस संस्थान को हत्यारा नहीं कहा था, बल्कि‍ सिर्फ जुड़े लोगों के लिए कहा था। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए मानहानि वाली बात नहीं लगती।’ सुप्रीम कोर्ट 1 सितंबर को मामले में मुकदमा रद्द करने को लेकर अपना फैसला सुनाएगी।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कहा सत्ता में चूर है मोदी सरकार, इसलिए कर रही है ऐसे काम

राहुल गांधी ने अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि से जुड़े मामले को रद्द करने की मांग की है। इससे पहले वह कोर्ट के माफी मांगने के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं। राहुल की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने जो कहा वो महात्मा गांधी की हत्या के ट्रायल पर आधारित है। 2014 में महात्मा गांधी की हत्या का आरोप कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाने के संबंध में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का यह मामला दाखिल किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- क्यों ना शहाबुद्दीन के सारे केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिए जाएं