आपके लिए पीएम मोदी के साथ काम करने का है सुनहरा मौका, यह है प्रोसेस

0
एक्‍सपर्ट

नई दिल्ली। अगर आपकी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए काम करने की है, तो सरकार अपने पोर्टल माईगॉव डॉट इन (www.mygov.in) के जरिए आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। यदि आप भारत के नागरिक हैं तो इन जॉब्स के लिए एप्लाई कर सकते हैं। सरकार को सीनियर लेवल और विशेषज्ञ स्तर के लिए अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर लोग चाहिए। रेज्यूमे के आधार पर चुने गए लोगों को मंत्रालयों, सरकारी विभागों, संस्थानों, संगठनों के साथ मिलकर काम करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी कैबिनेट में 19 नए चेहरे हुए शामिल, प्रकाश जावड़ेकर का प्रमोशन, 6 मंत्री हटाए गए

इन पोस्ट्स के लिए है ऑफर

  • एडि‍टोरि‍यल राइटर्स
  • सीनि‍यर मैनेजमेंट प्रोफेशनल्‍स
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर्स
  • रि‍सर्च
  • डाटा साइंटि‍स्‍ट
  • ग्राफि‍क डि‍जाइनर्स
  • डि‍जि‍टल कंटेट स्‍क्रीप्‍ट राइटर्स
  • ऐडर्वाइजिंग प्रोफेशनल्‍स
  • अकादमी एक्‍सपर्ट
  • सोशल मीडि‍या एक्‍सपर्ट
  • एप्‍लीकेशन डेवलपर्स
इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के लिए टेढ़ी खीर बना राष्ट्रपति चुनाव, शिवसेना ने आगे किया शरद पवार का नाम

हालांकि सरकार ने माई गॉव डॉट इन पर यह साफ कर दिया है कि रेज्यूमे मंगा लेने का मतलब यह न समझ लिया जाए कि नौकरी मिलेगी ही। सभी रेज्यूमे जांच परख के बाद शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे जिनके आधार पर बाद में इंटरव्यू लिया जाएगा। सैलरी पर किसी भी प्रकार का फैसला सीधे बातचीत के बाद ही लिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  जनता से सजा पाने के लिए मोदी अपना मनपसंद चौराहा ढूंढ लें: लालू प्रसाद यादव

यदि आप मोदी सरकार में काम करने के इच्छुक हैं तो डीटेल रेज्यूमे पीडीएफ फॉर्मेट में सब्मिट करवा दें। इन नौकरियों के लिए एप्लाई करने का पूरा प्रोसेस यहां लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।