OMG, तो ये जनाब बनेंगे दीपिका के पति

0

OMG बॉलीवुड के खबरीलाल की माने तो जल्द ही शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण पर्दे पर पति पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये दोनों जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आएंगे। शाहिद इस मूवी में दीपिका पादुकोण के पति के रूप में दिख सकते हैं। ये पहली बार होगा कि शाहिद संजय लीला भंसाली और दीपिका के साथ काम करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखें- ‘कबाली’ का डायलॉग मार रहा जापानी फ़ैन

एक बेवसाइट का माने तो, ‘भंसाली चाहते हैं कि शाहिद चित्तौड़ के राजा का किरदार निभाए, जिन्होंने चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती से शादी की थी।’ पहले खबरें आई थीं कि विकी कौशल इस फिल्म में मेवाड़ के राजा रावल रत्न सिंह का रोल प्ले करेंगे। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह पहले से ही मेन लीड के लिए फाइनल हो चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  जानिए मनमोहन सिंह के किरदार में कैसे दिखने वाले हैं अनुपम खेर, फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

शाहिद के आ जाने से यह फिल्म बड़े नामों से सज जाएगी। यह दीपिका और रणवीर सिेंह की एक साथ तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों साल 2013 में ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और 2015 की हिट फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में नजर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  खाते वक्त खेलता था मोबाइल पर गेम, मां ने किया ये उपाय