नोटबंदी: RBI को भी नहीं पता चलन से हटाए गए नोटों की सही संख्या

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पिछले साल 8 नवंबर 2016 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा के इतने दिनों बाद भी भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने कहा है कि उसे चलन से हटाए गए नोटों की सही संख्या के बारे में अभी तक जानकारी नहीं है।उसने यह भी कहा है कि वह नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा कराए गए पुराने नोटों के आंकड़ों का अभी भी मिलान कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दल-बदल रोधी कानूनों में संशोधन किया जाना चाहिए : बिमल जालान

संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष लिखित में आरबीआई ने कहा है कि चलन से कितने नोट बाहर किए गए हैं, उनका आंकड़ा अभी तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रिजर्व बैंक को कहा गया है कि वह 8 नवंबर के बाद बैंकों में जमा कराए गए पुराने नोटों का आंकड़ा तैयार करें।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

केंद्रीय बैंक ने समिति को बताया है कि 50 दिन की नोटबंदी की अवधि में हजारों बैंक शाखाओं तथा डाक घरों में पुराने नोटों को बदला गया और जमा किया गया। इन नोटों को 4,000 करेंसी चेस्ट में जमा कराया गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि इन नोटों के आंकड़ों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिन रात चल रही है नये नोटों की छपाई, स्टाफ कम पड़ने पर रिटायर कर्मचारियों से ली जा रही मदद

गौरतलब है रिजर्व बैंक के इस बयान से इतर वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दो दिसंबर 2016 को संसद को लिखित तौर पर बताया था कि आठ नवंबर को कुल 15.44 लाख करोड़ रुपये के 500 और 1000 के नोट चलन में थे। इनमें 1,716.5 करोड़ 500 के नोट तथा 685.8 करोड़ 1,000 के नोट हैं।