व्हाइट हाउस से 14गुना ज्यादा महंगा है अपना राष्ट्रपति भवन

0
व्हाइट हाउस

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस भले ही बहुत चमक-दमक वाला माना जाता हो, दुनिया में उसका रसूख हो, मगर जब बात कीमत की आई तो यह नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन से कोसों पीछे छूट गया। व्हाइट हाउस से एक, दो, तीन नहीं पूरे 14 गुना ज्यादा महंगा भारत का राष्ट्रपति भवन है।

प्रॉपर्टी वेबसाइट हैच्ड ने दुनिया भर के राष्ट्रप्रमुखों के आलीशान घरों की कीमत का आंकलना किया है। जिसके मुताबिक व्हाइट हाउस कीमत महज 258 करोड़ रुपये है। जबकि भारत के राष्ट्रपति भवन की कीमत करीब 3500 करोड़ रुपये है। यानी व्हाइट हाउस से 14 गुना ज्यादा। दरअसल इस वेबसाइट ने एरिया और शहर में रियल एस्टेट के औसत रेट के आधार पर राष्ट्रप्रमुखों के आवास की कीमत निर्धारित की।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक का चैनल पीस टीवी के प्रसारण पर लगेगी रोक?

राष्ट्रपति भवन के निर्माण में तत्कालीन अंग्रेजी हुकूमत ने 400000 पौंड खर्च किए थे। उस दौरान भवन के वास्तुकार एडविन लैंडसीयर लुटियंस ने कहा था कि इस भवन को बनाने में जितना पैसा लगा है, उतना दो युद्ध पोतों के निर्माण में लगता।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना मंत्री बोले- जब गांधी का स्मारक बन सकता है तो ठाकरे का क्यों नहीं?, विवाद

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन कुल 330 एकड़ में फैला है। इसके अंदर स्थित मुगल गार्डेन का फैलाव ही सिर्फ 13 एकड़ में है। राष्ट्रपति भवन में अस्पताल से लेकर म्यूजियम, गोल्फ कोर्स जैसी तमाम सुविधाएं हैं। जबकि छह मंजिला व्हाइस हाउस की इमारत 55 हजार वर्ग फुट में बनी है। हर साल 28 करोड़ रुपये व्हाइट हाउस के मेंटीनेंस पर खर्च होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन और पियूष गोयल