गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ भी भारत के जश्न में शामिल होते हुए भारतीय तिरंगे के रंग में रंग गया है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर बुधवार(25 जनवरी) रात राष्ट्रध्वहज तिरंगे के रंगों-केसरिया, सफेद और हरे, की रोशनी से जगमगा उठा। इससे पहले बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकांउट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में कहा कि, ‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’

इसे भी पढ़िए :  US Poll: नासा एस्ट्रोनोट ने डाला स्पेस स्टेशन से अपना पहला वोट

दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यमन हमलों की स्वतंत्र जांच का अनुरोध किया