बाइडेन ने हिंसा रोकने के लिये अमेरिकियों से एकजुट होकर काम करने का किया आह्वान

0

वाशिंगटन। अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने अमेरिकी नागरिकों से हिंसा को रोकने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी आपराधिक न्याय व्यवस्था में ‘‘असमानता’’ के खिलाफ आवाज उठायें।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस अफसरों पर हमला बेहद कायराना: बराक ओबामा

बाइडेन ने पहले से रिकार्डेड रेडियो एवं वेब संबोधन में कहा, ‘‘अमेरिकियों के तौर पर हम सभी इन मौतों से आहत हुए हैं। हम सभी को हमारे आपराधिक न्याय व्यवस्था में असमानताओं के बारे में बोलना चाहिए। वैसे ही जैसे हम सभी को उस पुलिस के लिए खड़े होना चाहिए जो हम सभी की प्रत्येक दिन रक्षा करते हैं।’’ ऐसा रिकार्डेड संबोधन आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  ISIS का नया फलसफा – 'इस्लाम नहीं है शांतिप्रिय धर्म’ , कहा ‘जीसस हैं अल्लाह के गुलाम, इसिलिए मारते हैं हम’

बाइडेन ने डलास गोलीबारी में मारे गए पांच पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गोलीबारी में सात व्यक्ति घायल भी हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  पटना की इस लड़की को मालूम था कि उरी में होगा आतंकी हमला, अधिकारियों ने नहीं मानी इसकी बात