इस बजट में मोदी सरकार दे सकती है ये बड़ी राहत, इनकम टैक्स रेट में मिल सकती है तगड़ी छूट

0
बजट

बजट की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। महज़ पांच दिन बचे हैं इसके बाद 1 फरवरी को केन्द्र सरकार अपने पिटारे से कई ऐसी घोषणाएं करेगी जो कुछ लोगों के लिए आफत तो कुछ के लिए राहत भरी होंगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार आम बजट में अगर सरकार ने  टैक्स दरें कम नहीं की, तो इसका परिणाम उसे देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा में भुगतना पड़ सकता है। जिसके चलते ये उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बड़ी राहत दे सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  8300 करोड़ रुपए से अधिक के सौदे करेंगे भारत-ब्रिटेन

इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद 

इंडिया संवाद की खबर के मुताबिक केंद्रीय बजट से इस साल इनकम टैक्स की छूट 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख या फिर 3.5 लाख रुपये के बीच किए जाने की उम्मीद है। इस बारे में एसबीआई की ‘ईकोरैप’ रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार नोटबंदी के बाद देश की इकोनॉमी को बढ़ाने के लिए डायरेक्ट टैक्स में बड़े बदलाव ला सकती है।

इसे भी पढ़िए :  पत्थरबाजों की अब खैर नहीं, कश्मीर पर केंद्र जल्द लेने वाला है यह कड़ा फैसला!

नौकरीपेशा वालों को मिलेगी बड़ी राहत !

इकनॉमिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बजट में इनकम टैक्स लिमिट बढ़ाकर 4 लाख रुपये तक भी की जा सकती है। 2 साल पहले इनकम टैक्स छूट की लिमिट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये की गई थी। अब जब जीएसटी लागू होने वाला है और पूरे देश में एक टैक्स व्यवस्था लागू होने से व्यापारियों की टैक्स चोरी को भी पूरी तरह खत्म किया जा सकेगा तो माना जा रहा है कि नौकरीपेशा वर्ग को टैक्स में थोड़ी राहत दी जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर हिंसा पर बेपरवाह है केंद्र और महबूबा- उमर अब्दुल्ला

गौरतलब है कि इस वक्त 2.50 लाख रुपये सालाना तक आय वालों को इनकम टैक्स नहीं देना होता जबकि 2.50 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक 10 फीसदी टैक्स, 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम वालों को 20 फीसदी टैक्स और 10 लाख रुपये से ज्यादा कमाने वालों को 30 फीसदी टैक्स की दर से टैक्स देना पड़ता है।