जो काम आज तक नहीं किया वो अब करेंगे अखिलेश, पढ़िए क्या करने वाले हैं

0
अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोएडा : यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने पूरे कार्यकाल में जो काम नहीं किया, उसे आखिरकार वह अब करने जा रहे हैं। 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार भी नोएडा न आने वाले अखिलेश बहुत जल्द यहां चुनावी सभा करते नजर आ सकते हैं। लखनऊ से प्रदेश पार्टी कार्यालय ने यह सूचना कन्फर्म करके जिले में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों तक भेजी है। दरअसल, नोएडा को लेकर यह मिथक है कि जो भी मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में यहां आता है, वह सत्ता में वापसी नहीं कर पाता। शायद यही वजह है कि अपने पूरे कार्यकाल में सीएम कई बड़े कार्यक्रम होने के बावजूद यहां आने से बचते रहे। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनके न आने की वजह कुछ और बताई जाती थी।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने भाजपा पर किया पलटवार, कही: मेरा नहीं पीएम साहब के आंखों का नूर उतर गया है

एसपी प्रत्याशी सुनील चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अखिलेश यादव नोएडा जरूर आएंगे। अखिलेश ने पिछले विधानसभा चुनाव की शुरुआत भले ही नोएडा से की हो, लेकिन सीएम बनने के बाद वह अभी तक यहां नहीं आए हैं। अखिलेश के अलावा उनकी पत्नी डिंपल यादव, लालू यादव, नरेश अग्रवाल और सुरेंद्र नागर को स्टार प्रचारक के रूप में कार्यकर्ताओं ने बुलाने की डिमांग रखी है। पार्टी ने नोएडा में रामलीला मैदान और जेवर के लिए दनकौर में जनसभा कराने का सुझाव दिया है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल-अखिलेश के रोड शो में एसपी-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse