जयपुर में ‘पद्मावती’ के सेट पर तोड़-फोड़, संजय लीला भंसाली को चांटा मारा और कपड़े फाड़े

0
संजय लीला भंसाली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़-फोड़ की। हाथा-पाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया। करणी सेना का कहना है कि उन्हें अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन पर आपत्ति है। खिलजी का किरदार रणवीर सिंह और पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों का वीजा बंद कर देना चाहिए: इरफान खान

करणी सेना का कहना है कि रानी पद्मावती ने खिलजी के आक्रमण के बाद महल की अन्य महिलाओं के साथ जौहर कर लिया था। ऐसे में उन्हें खिलजी के सामने खुद को समर्पित करते दिखाना गलत है। करणी सेना ने भंसाली से मांग की है कि फिल्म से इस तरह के दृश्यों को हटाया जाए। उनका कहना है कि यह बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि ऐतिहासिक कहानी को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जाए। इससे पहले करणी सेना ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जोधा अकबर’ का भी विरोध किया था और फिल्म को राजस्थान में बैन करवा दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि राजपूत करणी सेना को हार्दिक पटेल की पाटिदार नरनिर्माण सेना का भी समर्थन है।

इसे भी पढ़िए :  भंसाली पर हुए हमले से गहरे सदमे में, दुखी और निराश हैं दीपिका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse