यूपी चुनाव: अब ‘मां-बेटी’ के बीच छिड़ा सियासी जंग

0
अपना दल
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी में ‘पिता-पुत्र’ घमासान के बाद अब यूपी के ही एक दूसरे सियासी परिवार में ‘मां-बेटी’ के बीच सियासी संग्राम छिड़ा है। ताजा मामला अपना दल पार्टी से जुड़ा है। दरअसल यह पार्टी बेटी अनुप्रिया पटेल गुट और मां कृष्‍णा पटेल में विभाजित है। अनुप्रिया पटेल, बीजेपी के नेतृत्‍व वाली राजग सरकार में सहयोगी दल की भूमिका में हैं और मंत्री हैं। अपना दल के दो सांसद हैं। दरअसल लंबे समय से अपना दल के दोनों गुटों में खींचतान जारी है।

इसे भी पढ़िए :  सपा में दंगल: मुलायम सिंह ने रामगोपाल के बाद CM अखिलेश यादव को भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

अब विधानसभा चुनाव आने के बावजूद इन गुटों के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दोनों ने एक ही पार्टी के बैनर तले अपने-अपने उम्‍मीदवार देने की घोषणा की है। बीजेपी ने जहां एक ओर अनुप्रिया पटेल गुट को गठबंधन के तहत यूपी में 10 सीटें देने की बात कही है, वहीं उनकी मां कृष्‍णा पटेल ने किसी भी पार्टी से समझौते की बात को इनकार कर दिया है। यह गुट तकरीबन डेढ़ सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का भी दावा कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सिर्फ ‘झूठ’ बोलते हैं और लोगों को ‘लड़ाते’ हैं: राहुल गांधी

कहा जा रहा है कि कृष्‍णा पटेल खुद पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी के तहत आने वाली रोहनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि कृष्‍णा पटेल गुट मंत्री अनुप्रिया ग्रुप के खिलाफ भी उम्‍मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़िए :  हंसने के अंदाज से मासूम बच्ची ने पहचाना गैंगरेप का आरोपी, बनी पुलिस की मददगार
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse