ट्रंप की वीजा नीति पर भड़के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, वापस बुलाया ट्रैवलिंग स्टाफ

0
सुंदर पिचाई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से जारी की गई नई वीजा पॉलिसी की निंदा की है। शुक्रवार को जारी की गई नई नीति के तहत 7 मुस्लिम बाहुल्य देशों के नागरिक अगले 3 महीने तक वीजा नहीं देने का आदेश दिया है। ट्रंप सरकार के इस फैसले के बाद गूगल ने अपने ट्रैवलिंग स्टाफ को अमेरिका वापस बुला लिया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य देशों के आने पर रोक लगाने का फैसला अमेरिका में आने वाले टैलंट के लिए ‘बैरियर’ जैसा है। पिचाई के अलावा फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई ने भी ट्रंप प्रशासन के इस फैसले की निंदा की है।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति बनने से पहले ही ट्रंप ने दी परमाणु हमले की धमकी !

पिचाई ने स्टाफ को भेजे ईमेल में लिखा है कि 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों के यूएस आने पर अस्थायी रोक के फैसले से गूगल के करीब 187 एंप्लॉयी प्रभावित होंगे। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ‘इस ऑर्डर के असर को लेकर हम चिंतित हैं। गूगल के एंप्लॉयीज और उनके फैमिली मेंबर्स पर रोक का किसी भी तरह का निराश करेगा और इससे अमेरिका में अच्छे टैलंट के आने पर बैरियर लगेगा।’

इसे भी पढ़िए :  फिदायीन हमले के लिए भेजा गया था पाक आतंकी सैफुल्‍लाह!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse