VIDEO: अमित शाह ने कहा- नेताओं के रिश्तेदारों को MP और MLA का टिकट देना परिवारवाद नहीं

0
अमित शाह

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र लोक संकल्प पत्र नाम से जारी किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इस बार यूपी में बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी। घोषणापत्र जारी करने के बाद पत्रकार वार्ता में अमित शाह ने अलग-अलग मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: मुलायम ने कर दी अजीब मांग, कहा – ‘सात दिनों के लिए बैन हटाओ और महिलाओं को 5 लाख जमा करने की इजाजत दो, वो भी बिना किसी जांच के’

पिछले दिनों टिकट बंटवारें के बाद से ही पार्टी पर लगातार परिवारवाद को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ये सवाल न सिर्फ बाहरी लोग बल्कि पार्टी के भीतर से ही उठ रहे है। टिकट बंटवारें को लेकर पार्टी में काफी घमासान चल रहे हैं व पार्टी कार्यकर्ता खासे नाराज है। पार्टी को राजनाथ सिंह के बेटे को टिकट देने के मामले में भी काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश यादव को मजबूरी में करना पड़ा था कांग्रेस से गठबंधन! पढ़ें अंदर की खबर

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक पत्रकार के सवाल पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने परिवारवाद की परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि MP और MLA का टिकट देना परिवारवाद नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह को स्क्रीन पर देखते ही डिंपल बंद कर देती हैं टीवी