निशानेबाजी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, जीतू और नारंग पर होगी जिम्मेदारी

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले महीने 22 फरवरी से शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप के लिए सोमवार(30 जनवरी) को भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। अनुभवी जीतू राय, गगन नारंग और हीना सिद्धू के अलावा कई नए चेहरे निशानेबाजी विश्व कप में भारत टीम का हिस्सा होंगे।

इसे भी पढ़िए :  अब रूसियों ने किया नरसिंह यादव का विरोध, रियो ओलंपिक से बाहर करने की मांग की

रियो ओलंपिक खेल चुके 12 में से नौ निशानेबाज भारतीय टीम में होंगे, लेकिन दो दशक में पहली बार ओलंपिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा टीम में शामिल नहीं है। साथ ही मानवजीत सिंह संधू और अयोनिका पाल भी टीम का हिस्सा नहीं है। कीनान चेनाई, मेराज अहमद खान, नारंग, जीतू, हीना, चैन सिंह और गुरप्रीत सिंह टीम में जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  INDvsENG टेस्ट : तीसरे दिन का खेल खतम होने तक भारत के 4 विकेट पर 391 रन

नारंग सिर्फ राइफल प्रोन में टीम में जगह कायम रख सके हैं, लेकिन एयर राइफल या राइफल थ्री पोजिशन टीम में वह नहीं हैं। संग्राम दहिया और अंकुर मित्तल के साथ 14 बरस के शपथ भारद्वाज डबल ट्रैप टीम में हैं।

इसे भी पढ़िए :  बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा टी20, वेस्टइंडीज ने श्रृंखला 1-0 से जीती

आगे पढ़ें, टीम में कौन-कौन है शामिल

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse