‘निवेशकों को गलत संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं मनमोहन सिंह’

0
वेंकैया नायडू
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर सोमवार(30 जनवरी) को जमकर हमला बोला। नायडू ने मनमोहन सिंह द्वारा अर्थव्यस्था की आलोचना को खारिज करते हुए उन्हें नाकाम अर्थशास्त्री बताया।

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी नहीं है, क्योंकि रोजगार घट रहा है। निवेश कम हुआ और निर्यात में भी गिरावट आई है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर हिंसा में अब तक 34 की मौत, कर्फ्यू जारी, बंद है इंटरनेट

नायडू ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार को उनके प्रमाणपत्रों की जरूरत नहीं है, क्योंकि संप्रग सरकार के पहले की वाजपेयी सरकार कम मुद्रास्फीति और उच्च निवेश के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत सरकार में स्थिति अलग थी।

इसे भी पढ़िए :  एक तो नोटबंदी, उपर से महंगाई- जिए तो जिए कैसे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम नाकाम अर्थशास्त्री हैं तथा हमें उनके प्रमाणपत्रों की जरूरत नहीं है। वे लोग जब सत्ता में थे, उन लोगों ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। अब वे निवेशकों को गलत संदेश देने के लिए बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  हाई अलर्ट: देश में घुसे लश्कर के करीब 20-25 आतंकी, 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की है साजिश