शरीफ और सेना ने फिर अलापा राग कश्मीर, बंटवारे को बताया अधूरा एजेंडा, पढ़िए क्या कहा

0
शरीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है। कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारे का अधूरा अजेंडा बताते हुए शरीफ ने कहा कि इस विवाद का हल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार ही संभव है।

इसे भी पढ़िए :  खादी कैलेंडर में PM मोदी की तस्वीर की लालू ने जमकर की आलोचना, कहा- इसके पीछे RSS का हाथ

नवाज ने कहा कि कश्मीर विवाद के हल के बिना क्षेत्र में शांति और विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों की मदद से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने कश्मीर के लोगों को आत्म निर्णय का अधिकार दिया हुआ है। लेकिन भारत ने पिछले 7 दशकों से कश्मीरियों को इस अधिकार से वंचित रखा हुआ है।’

इसे भी पढ़िए :  कल लोकसभा में गरजे थे पीएम मोदी, आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का देंगे जवाब

नवाज ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों के हक की लड़ाई में पाकिस्तान उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए वहां जनमत संग्रह कराने मांग की।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद मोदी का ये फ़ैसला तो कालेधन रखने वालों को मार ही डालेगा

नवाज ने कहा कि घाटी में हुर्रियत के शीर्ष नेताओं के साथ ही पिछले 12 महीनों के दौरान 12 हजार लोगों को गैरकानूनी रुप से कैद किया गया है।

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse