यूपी चुनाव : गुटखा बांटकर बीजेपी कर रही है अपना प्रचार ? देखिए तस्वीरें

0
यूपी चुनाव
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियां नये-नये हथकंडे आजमा रही हैं। उत्तर प्रदेश में गुटखा-तंबाकू और खैनी का खासा चलन हैं, शायद इसी वजह से राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार करने के तौर तरीकों में भी बदलाव किया है। प्रदेश मे हो रही बीजेपी की सभाओं में प्रचार करने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता पाउच बांट रहे है।

इसे भी पढ़िए :  उर्जा मंत्री के प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बत्ती हुई गुल

जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं ये पाउच भारतीय जनता पार्टी के झंडे के रंग से रंगे हुए है और इनको देने वाला व्यक्ति बीजेपी को वोट देने की अपील करता है। चूंकि इस तरह के गुटखे के लिए कोई पैसे नहीं लिया जा रहा है जिसके चलते ये पाउच बेहद लोकप्रिय भी हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  टिकट बंटवारे से टूटे अखिलेश, आज की मीटिंग में ले सकते हैं ये बड़े फैसले

ये गुटखे वोटरों को फ्री में दिये जा रहे हैं। लोग इस तरह के गुटखे के पाउच खूब शौक से ले भी रहे हैं। अपने आप में प्रचार करने का अलग ही तरीका सामने आया है। लेकिन फिलहाल कहना मुश्किल है कि इसके बदले में वोट भी मिलेंगे या नहीं। इसका पता 11 मार्च के बाद ही लगेगा, जब मतगणना होगी और चुनाव नतीजे सामने आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी ने दिया बर्खास्त नेता की पत्नी को टिकट, लखनऊ से चुनाव लड़ेगी स्वाति सिंह

अगले पेज पर वीडियो में देखिए- जब बीजेपी नेता ने विधानसभा में ‘खाया’ गुटखा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse