यूपी में आज ‘रैली डे’, सभी दिग्गज उतरेंगे मैदान में

0
यूपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: पंजाब और गोवा के बाद अब यूपी की जनता की बारी है। आज रविवार की छुट्टी है लेकिन चुनावी माहौल गर्म है। आज यूपी में बड़े बड़े दिग्गज रैलियां करेंगे। 11 फऱवरी को यूपी में पहले चरण का चुनाव है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर चुनाव है।

इसे भी पढ़िए :  ‘यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी तो अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ समें गरजेंगे। पीएम मोदी यूपी चुनाव को लेकर आज अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा दोपहर 2 बजे नुमाइश मैदान पर शुरु होगी। गौरतलब है कि अलीगढ़ में पहले चरण के चुनाव के तहत 11 फरवरी को मतदान होना है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर शहर में संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा दोपहर 2 बजे जीआईसी परेड ग्राउंड पर शुरु होगी। कानपुर में तीसरे चरण के चुनाव के तहत 19 फरवरी को मतदान होना है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने किया 6 घंटे में 5500 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की पहली सभा दोपहर 12।15 बजे सहारनपुर जिले के गंगोह में आलमपुर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं अखिलेश यादव आज उन्नाव जिले के पुरवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव आज सुबह 11 बजे पुरवा में सपा उम्मीदवार उदयराज यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल समेत निकाले गए सभी चार मंत्रियों की हो सकती है वापसी- सूत्र

अगले पेज पर पढ़िए- अमित शाह की तीन रैलियां

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse