‘यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी तो अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर’

0
राम मंदिर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी का कहना है कि अगर राज्‍य में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनती है तो अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आज के अधिवेशन को अवैध करार देकर मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाया राष्ट्रीय अधिवेशन, रामगोपाल यादव को फिर किया पार्टी से निष्कासित

यूपी में 11 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने हैं। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने रिपोर्टरों से कहा, ‘राम मंदिर आस्था का सवाल है। दो महीने में इसका निर्माण होने नहीं जा रहा है। मंदिर का निर्माण चुनावों के बाद किया जाएगा। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।’ इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री न तो पिछड़ा वर्ग के साथ हैं और न ही दलितों के साथ। मौर्य ने कहा, ‘वह सिर्फ विश्वासघात करते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव कोे लेकर पुलिस ने कसी कमर: गांव में गश्त शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse