दिल्ली के मुखर्जी नगर में लड़के ने लड़की को मारी गोली, खुद भी दी जान

0

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात मुखर्जी नगर के कोरोनेशन पार्क के सामने रात एक लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन, BJP, AAP और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, कई सीटों पर सस्पेंस

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर शाम सूचना मिली की मुखर्जी नगर में एक लड़के और लड़की को गोली लगी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। लड़के की मौत हो गई है। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  संसद में मंत्रियों-सांसदों को छोड़ किसी और का इंटरव्यू-फोटोग्राफ नहीं ले सकेंगे पत्रकार

Click here to read more>>
Source: ZEE NEWS