भंसाली मामला : जया ने कहा देश में बढ़ रही है असहिष्णुता

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सपा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर हाल में हुए हमले का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठाया। उन्होंने कहा, यह जो भी हुआ वह गलत था, जनता को कोई अधिकार नहीं है कि वह कानून अपने हाथ में ले।’ इससे देश में असहिष्णुता बढ़ रही है।

इसे भी पढ़िए :  बीएमसी चुनाव 2017: रेखा और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने डाले वोट, वोटिंग जारी

सांसद ने कहा कि इन लोगों ने कानून एवं व्यवस्था को अपने हाथों में लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘वे संवैधानिक मूल्यों या कानून व्यवस्था का सम्मान नहीं करते। फिल्म बिरादरी लंबे समय से सरकार के मामूली समर्थन या इसके बगैर ही इस बुराई से लड़ रही है।’ जया ने कहा, ‘फिल्म उद्योग बड़ी संख्या में रोजगार के मौके पैदा करता है और इस तरह की कोई बाधा उद्योग की आय, विकास, रोजगार सृजन को प्रभावित करती है।’

इसे भी पढ़िए :  स्मृति ईरानी ने मुझे सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के पद से बर्खास्त करवाया: पहलाज निहलानी

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse