जम्मू कश्मीर: नहीं बनेगी सैनिकों और पंडितों के लिए अलग से कॉलोनी!

0
जम्मू कश्मीर
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

काफी समय से जम्मू कश्मीर में पंडितों और सैनिकों के लिए कॉलोनी बनाने को लेकर बात चल रही थी। जिन अटकलों पर अब विराम लग गया है। केंद्र ने संसद को जानकारी दी है कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और सैनिकों के लिए अलग से कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  16 साल बाद इस एयरबेस पर जाने वाली पहली रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण

 

 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कांग्रेस के अश्विनी कुमार द्वारा पूछे गए एक सवाल का लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सेपरेट सैनिक और पंडित कॉलोनी बनाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  नरबलि के लिए खोज रहे थे 6 फ़ुट लंबी लड़की

 

 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि सरकार ने 18 नवंबर 2015 को सिर्फ एक योजना बनाई थी जिसके तहत 3000 नौकरियां पंडितों के लिए निकाली गई थीं जबकि 6000 ट्रांजिट आवास भी उनके लिए बनाने की योजना थी। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि घाटी में पंडितों और सैनिकों के लिए कॉलोनियां बनाने का प्रस्ताव है। इन खबरों के आने के बाद कश्मीर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के फैसले के बाद इन 14 लाख करोड़ रूपये का क्या होगा?

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse