संसदीय समिति ने लगाई सरकार को फटकार, कहा ‘मोदी सरकार ने पठानकोट हमले से नहीं लिया सबक’

0
समिति
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीओके के सर्जिकल स्ट्राइक का बढ़-चढ़ कर श्रेय लेने वाली मोदी सरकार को सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति ने जमकर फटकार लगाई है। ये लताड़ सरकार की आतंकी रोधी नीति के चलते लगाई गई है। समिति ने सरकार की खामियों को गिनाते हुआ कहा कि सरकार का लचर रवैया देश में हो रहे आतंकी हमलों को रोकने में नाकाम रही है।

इसे भी पढ़िए :  बीते सिर्फ सात दिनों में जनधन खातों में जमा हुए 1487 करोड़

समिति ने जोर देते हुए कहा कि सरकार ने पठानकोट में एयरबेस पर हुए बड़े आतंकी हमले से भी कोई सबक नहीं लिया है।

पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली समिति ने बुधवार को राज्यसभा में एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की गई है। उसमें कई सवाल खड़े किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  IRCTC से टिकट बुकिंग कराने पर नहीं लगेगा सर्विस चार्ज, पढ़ें-कितना सस्ता होगा टिकट

समिति के अध्यक्ष के अनुसार, यह बात उनकी समक्ष में नहीं आ रही है कि टेरर अलर्ट के बावजूद आतंकी पठानकोट एयर बेस में दाखिल होकर हमला करने में कामयाब कैसे हो गए।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुरक्षा में जो भी कमियां है उनको जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है। साथ ही खुफिया सूचनाएं हासिल करने की प्रक्रिया और तकनीक में भी बदलाव की जरुरत है।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक पर मंडरा रहा आतंकी हमले का खतरा

अगले स्लाइड में पढ़ें – समिति ने सरकार के काम काज पर क्या कुछ सवाल खड़े किए –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse