‘बाथरूम में रेनकोट’ वाले बयान को लेकर भड़की कांग्रेस, संसद में करेगी पीएम का बहिष्कार

0
कांग्रेस
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बुधवार को पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गयी शर्मनाक टिप्पणी ने राज्य सभा में खलबली मचा दी।पीएम मोदी की मनमोहन सिंह पर की टिप्पणी कांग्रेस पर नागवार गुजरी है। जिसके बाद पार्टी ने फैसला किया है कि कांग्रेस संसद में पीएम मोदी का बहिष्कार करेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम औरतों का मोदी पर आरोप- हमें सड़क पर खड़ा कर दिया, देखें वीडियो

 

 

पीएम मोदी की मनमोहन सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना मनमोहन सिंह से सीखें। पीएम मोदी ने कहा कि 30-35 सालों से आर्थिक फैसलों में मनमोहन सिंह की भूमिका रही। इतने घोटाले सामने आये लेकिन मनमोहन सिंह पर दाग नहीं लगा।

इसे भी पढ़िए :  बंगाल विधानसभा में हंगामा, नेता विपक्ष को अस्‍पताल ले जाना पड़ा

 

 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पीएम की इस टिप्पणी के बाद राज्यसभा में हंगामा हो गया। कांग्रेस सांसद अपनी सीटों से उठकर वेल तक आ गए। वे पूर्व पीएम पर की गई इस टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए सदन से वॉकआउट कर गए।

इसे भी पढ़िए :  वापस आएगा कोहिनूर हीरा ! जल्द ब्रिटेन से बातचीत करेगी भारत सरकार

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse