सरकार ने माल्या पर कसा शिंकजा, ब्रिटेन को सौंपा प्रत्‍यर्पण आग्रह पत्र

0
विजय माल्या
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: भगोड़े बिजनसमैन विजय माल्या पर सरकार ने अब शिकंजा कसना तेज कर दिया है। माल्या को वापस लाने के लिए भारत गुरुवार को माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन को आग्रह पत्र सौंपा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘आज हमने विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आग्रह यहां ब्रिटेन के उच्चायोग को सौंपा, जो हमें सीबीआई से प्राप्त हुआ था। हमने ब्रिटेन से आग्रह किया है कि भारत में सुनवाई का सामना करने के लिए उनका प्रत्यर्पण करें’। उन्होंने कहा कि माल्या के खिलाफ भारत का ‘वैध’ मामला है और अगर प्रत्यर्पण आग्रह का सम्मान किया जाता है तो यह ‘हमारी चिंताओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता’ को दर्शाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सीबीआई ने केजरीवाल के प्रधान सचिव समेत 5 को गिरफ्तार किया

उन्होंने कहा, ‘हमने निश्चित प्रारूप में प्रत्यर्पण आग्रह किया है और ब्रिटेन को आग्रह पर विचार करना है और आगे की कार्रवाई करनी है’। स्वरूप ने कहा कि भारत ने आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के प्रत्यर्पण के लिए अभी तक आग्रह नहीं किया है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी को झटका! दलित नेता ने अपने 200 समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse