गुजरात में कानून-व्यवस्था की हालत यूपी-बिहार से भी बदतर: हाईकोर्ट

0
गुजरात दंगा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य की सरकार पर बहुत ही कड़ी टिप्पणी की है। यह बात अदालत में गुजरात के वर्तमान कानून व्यवस्था पर किया है।

कोर्ट ने बुधवार को कोडिनार हिंसा पर सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हीलत यूपी, बिहार जैसे राज्यों से भी बदतर है

इसे भी पढ़िए :  मैक्सिको में क्रिसमस के दिन हुए संघर्ष में 13 लोगों की मौत, 6 के सिर कटे मिले

अदालत ने कहा कि यूपी और बिहार के बारे में हम जितना सुनते हैं, उससे ज्यादा खराब हालात खास तौर से राज्य के सौराष्ट्र प्रांत के कोडिनार शहर में हैं। अदालत की तरफ से यह टिप्पणी कोर्टरूम में कोडिनार हिंसा का वीडियो देखने के बाद की गई।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बाजी मार सकता है ये नया चेहरा...पढ़ें- इस नाम में क्या है खास बात?

वीडियो देखकर जज स्तब्ध रह गए कि पिछले साल अक्टूबर में हुए कोडिनार हिंसा में किस तरह पुलिस पीड़ितों की जगह दंगाइयों का साथ दे रही थी। पीड़ित रफीक सलोत के घर पर जब दंगाई भीड़ हमला कर रही थी उस वक्त पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी थी। दंगों के आरोपी BJP सांसद दीनू बोघा सोलंकी पर कोई खास ऐक्शन न लेने के लिए पुलिस की लताड़ लगाते हुए जज जे बी पारदीवाला ने कहा, मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन खुद को और टिप्पणियां करने से रोक रहा हूं।

इसे भी पढ़िए :  2002 के गुजरात दंगा पर आज आ सकता है फैसला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse