विजय रुपानी होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, नितिन पटेल बनेंगे डिप्टी सीएम

0

विजय रुपानी गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद से गुजरात के नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी की माथापच्ची अब सुलझ गई है। शुक्रवार शाम गांधीनगर बीजेपी दफ्तर में पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद रुपानी के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही अब तक सीएम की रेस में सबसे आगे माने जाने वाले नितिन पटेल को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर ठगी का खुलासा

बीजेपी विधायक दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और आनंदीबेन पटेल ने भी शि‍रकत की।

इसे भी पढ़िए :  क्या आपने देखा मुख्यमंत्री हरीश रावत का बाहुबली अवतार?

पीएम मोदी के चहेते हैं पटेल
फिलहाल गुजरात सरकार में स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते हैं। नरेंद्र मोदी की आनंदीबेन पटेल के बाद नितिन पटेल पहली पसंद बताए जा रहे थे। पिछले दिनों राजनीतिक उठापटक के बाद आनंदीबेन पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी।

इसे भी पढ़िए :  पदभार संभालने के बाद घोटालों से निपटना था सबसे बड़ी चुनौती: पर्रिकर