मोदी नगर से RLD के उम्मीदवार के ऑफिस पर फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचे विधायक

0
मोदीनगर

नई दिल्ली: मोदी नगर से एक बहुत ही सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यूपी के मोदी नगर से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक सुदेश शर्मा के ऑफिस पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। हमले के बाद हमलावर भाग निकले।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में कांग्रेस-सपा साथ लड़ेंगे चुनाव, गुलाम नबी आजाद ने किया ऐलान

हालांकि विधायक हमले से बस कुछ मिनट पहले ही कार्यालय से निकल गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुए इस हमले को राजनीतिक साजिश की नजर से देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  यमुना एक्सप्रेसवे पर परिवार के साथ लूटपाट, विरोध पर मारी गोली, महिलाओं के साथ किया गैंगरेप