कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से दुष्कर्म की कोशिश की, मामला दर्ज

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। हैदराबाद के राजेंद्र नगर में मंगलवार(30 अगस्त) को तड़के एक कैब ड्राइवर ने एक एयर होस्टेस से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की तथा उसके साथ मारपीट की।

पुलिस उपायुक्त सुनप्रीत सिंह ने बताया कि एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली यह महिला रात दो बजे कुछ खरीदने घर से बाहर गई थी, उसी दौरान यह कैब ड्राइवर उसके पास पहुंचा और उसने उससे कहा कि वह जहां कहीं जाना चाहती है, उसे वह छोड़ देगा।

इसे भी पढ़िए :  राम मंदिर को लेकर मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, कहा- 'मंदिर निर्माण के लिए दूंगा 15 करोड़ रूपये'

लेकिन कैब ड्राइवर उसे किसी सुनसान स्थान पर ले गया, और उसने उससे कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। महिला घायल हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल: गाय के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली तीन लोगों की जान

उसने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उसे उसी जगह छोड़कर भाग गया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, डकैती और बलात्कार की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश बोले- जो मेरे वश में नहीं उसकी चिंता नहीं, फोकस चुनावों पर

पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई हैं। ड्राइवर की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।