जयललिता की मौत के बाद तमिलनाडु में मातम, सदमे से गई 280 लोगों की जान !

0
जयललिता

तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जे जयललिता के देहांत से राज्य के लोगों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। AIADMK ने 5 दिसंबर तक 203 लोगों की सूची जारी की है जो जयललिता की मौत की खबर सुन कर सदमे से मर गए। पार्टी ने बताया कि सदमे से मरने वालों की संख्या अब 280 तक पहुंच चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  जिसने पिछले 24 घंटे से टीवी नहीं देखा, वो ये बुलेटिन जरूर देखें और जाने जयललिता की जिंदगी के दिलचस्प किस्ते

पार्टी कार्यालय से लिस्ट जारी कर राज्य के अलग-अलग इलाकों में मारे गए लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की गई है। AIADMK ने सदमे से मरे लोगों के परिवारों को 3 लाख रुपए का वेलफेयर फंड देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर: उपचुनाव में हुए हिंसा में मरने वालों की संख्या हई 6, कुल वोटिंग 6.5% अलगाववादियों ने किया बंद का एलान

इससे पहले पार्टी ने कहा था कि सदमे से 77 लोगों की मौत हुई है जिनके लिए भी वेलफेयर फंड की घोषणा की गई। पार्टी आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 280 लोगों की मौत सदमे से हुई है। 68 साल की जयललिता 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। 4 दिसंबर के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में कांग्रेस की करारी हार के लिए राज बब्बर ने खुद को ठहराया जिम्मेदार, पद से इस्तीफे की पेशकश