सीरिया में मारा गया ISIS का टॉप आतंकी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह ने मंगलवार(30 अगस्त) को कहा कि उसका प्रवक्ता और वरिष्ठ कमांडर मारा गया है और उसकी मौत का बदला लिया जाएगा। अमरीका ने अदनानी पर करीब 50 लाख डॉलर का इनाम भी रखा था।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को जाएंगे लाओस

समूह के अनुसार, उसका प्रवक्ता उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान के खिलाफ मिशन की निगरानी के दौरान मारा गया।

आईएस संचालित अमाक समाचार एजेंसी ने कहा कि अबु मोहम्मद अल अदनानी अलेप्पो में सैन्य अभियानों को पीछे धकेलने के लिए चलाए जा रहे मिशन की निगरानी के दौरान शहीद हो गया।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप डोनाल्ड ट्रंप के साथ चाहते हैं कैंडल लाइट डिनर करना, तो देने होंगे 10 लाख डॉलर

अगर अदनानी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो यह आईएस के लिए बड़ा झटका होगा। वैसे भी गुट को सीरिया और इराक में पीछे हटना पड़ रहा है। 1977 में सीरिया के बनाश शहर में पैदा हुए अदनानी का नाम ताहा सोभी फलाहा था।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने नई पीढ़ी के रॉकेट का प्रक्षेपण किया