आधार कार्ड के बिना अब नहीं मिलेगा सस्ता राशन, जल्दी कीजिए… मोहलत सिर्फ 30 जून तक, पढ़ें पूरी खबर

0
राशन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केन्द्र सरकार ने नया आदेश देते हुए देश के 81 करोड़ लोगों के लिए नया मास्टरप्लान तैयार किया है। इस आदेश के तहत देश में सस्ता राशन पाने वाले 81 करोड़ बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले) लोगों को अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से जोड़ना होगा। तभी वो सरकारी राशन की दुकानों से सस्ते दामों में राशन ले पाएंगे। इस काम के लिए सरकार ने सभी बीपीएल कार्ड होल्डर्स को 30 जून तक की मोहलत भी है। ताकि सभी लोग अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ सकें। केन्द्र सरकार का मानना है कि ऐसा करने से जनवितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने में मदद मिलेगी और सब्सिडी का पैसा सीधा खाताधारकों के खातों में जा सकेगा।

इसे भी पढ़िए :  अब बिना ‘आधार’ के श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे भगवान बालाजी के दर्शन

इसका मकसद यह है कि सरकार खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 1.4 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी को सही व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को पिछले साल नवंबर में देशभर में लागू किया गया था। इसके तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को प्रति व्यक्ति एक से तीन रुपये प्रति किलो की दर पर पांच किलोग्राम अनाज उपलब्ध कराती है।

इसे भी पढ़िए :  जेवर एयरपोर्ट को हरी झंडी, 3000 हेक्टेयर जमीन की पहचान

अगले स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर और जानिए इस स्कीम से देश के गरीबों को क्या कुछ लाभ मिलेगा। 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: मोदी मुस्लिमों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप ना करें: आजम खान