टेनिस बॉल निगला सांप, वीडियो हुआ वायरल

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऑस्ट्रेलिया के टाउंसविले में घर में घुसे एक सांप ने टेनिस बॉल को अपना भोजन समझकर निगल लिया। मकान मालिक ने जब सांप को अपने बगीचे में देखा तो वह डर गया, लेकिन उसने देखा कि सांप का पेट बल्ब के आकार में फूला हुआ है और उसे चलने में काफी परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु टेस्ट: विराट कोहली ने किया फैंस से वादा, टीम इंडिया अब नहीं दोहराएगी 'शर्मनाक' प्रदर्शन

वन्य जीवों पर काम करने वाले एक संगठन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। करीब 75 सौ लोग शेयर कर चुके हैं और तीन हज़ार ले ज्यादा लोग अपने विचार दे चुके हैं। संगठन ने बताया कि उक्त मकान मालिक ने सांप को देखकर तुरंत उनसे संपर्क किया। सांप की सूचना पर टीम वहां गई और सांप को पकड़कर अपने साथ ले आई।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान: जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत

सांप विशेषज्ञों ने प्रयोगशाला में उसका एक्स-रे किया। एक्स-रे में पाया कि बल्ब जैसी दिखने वाली चीज दरअसल एक टेनिस बॉल है। विशेषज्ञों ने देखा कि गेंद सांप के पेट में ज्यादा अंदर तक नहीं गई है। उन्होंने सांप को इस बॉल को वापस उगलने में मदद की।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप ‘अमेरिका के अगले मुसोलिनी’ होंगे: कैनेडी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse