राहुल-अखिलेश ने प्रेस कॉफ्रेंस कर किए ये 10 वादे, कहा ‘PM मोदी को दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद है’

0
गठबंधन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर साझा न्यूनतम कार्यक्रम की जानकारी दी गयी।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम आज ‘ दस कदम प्रगति के’ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह एक दस सूत्री एजेंडा है, जिसपर सरकार बनने के बाद काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दस कदम प्रगति के में युवाओं को फ्री स्मार्ट फोन देना, किसानों को फसलों की उचित कीमत देना, गरीब परिवारों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन और अनाज देना, पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे, लड़कियों के लिए कक्षा नौ तक की शिक्षा मुफ्त दी जायेगी।

इसे भी पढ़िए :  एंटी रोमियो स्क्वॉड : भाई बहन को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

अखिलेश और राहुन ने कहा कि हम किसानों की मदद करेंगे। हमारी सरकार भाईचारे की सरकार है। यूपी में सबकी सरकार होनी चाहिए। केंद्र का 2 करोड़ युवाओं को रोज़गार का वादा झूठा है। यूपी की 99 प्रतिशत सीट पर कोई समस्या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने भाजपा पर किया पलटवार, कही: मेरा नहीं पीएम साहब के आंखों का नूर उतर गया है

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन युवाओं का गठबंधन है। हम किसी से कुछ छीन नहीं रहे हैं, हम तो जो जैसा है उसे वापस लाने की बात कर रहे हैं, सपा की सरकार थी और हम उसे वापस लाना चाहते हैं। ऐसे में किसी को नाराज होने या भावुक होने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले के पीछे के लोगों को भुगतना होगा परिणाम: जेटली

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के लोग अभी भी अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग सिर्फ मन की बात करते हैं, काम की बात नहीं।

अगले स्लाइड में पढ़ें – आखिर राहुल गांधी ने पीएम को क्यों लिया आड़े हाथ, क्यों कहा कि उन्हें दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद है।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse