यूपी का विकास करेगा ‘गोद लिया बेटा’

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी में दो चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब सभी राजनीतिक दल तीसरे चरण के लिए प्रचार में जुटे हैं। पीएम मोदी गुरूवार को यूपी के हरदोई पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मैं भले ही गुजरात में पैदा हुआ हूं, लेकिन यूपी ने मुझे गोद लिया है। अब यह गोद लिया गया बेटा ही सूबे का विकास करेगा।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: पाकिस्तान न्यूज़ चैनल पर एंकर ने तोड़ी मर्यादा, खुलेआम भारत और PM मोदी को कहे अपशब्द

पीएम मोदी ने एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने पूरे यूपी का विकास कैसे हो, इस पर कभी सोचा नहीं था। फसल बीमा योजना, यूरिया की आसान उपलब्धता, शौचालय योजना, एलईडी बल्ब वितरण जैसी स्कीमों का हवाला देते हुए कहा कि हमने केंद्र सरकार बनते ही गरीबों के हित के लिए योजनाएं बनानी शुरू कीं।

इसे भी पढ़िए :  संसदीय दल की बैठक में दिखे राहुल के तेवर, पीएम मोदी को लिया आड़े हाथ, कहा बंद करे TRP पॉलिटिक्स

पीएम ने कहा कि पहले दो चरण में बीजेपी को बड़ा समर्थन मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि देश आगे बढ़ जाए और यूपी पीछे रह जाए, क्या यह सही होगा? मोदी बोले, ‘जो भी यूपी में आया अपना वोटबैंक संभालने में लगा रहा। वोट बैंक का भला हो जाए इसी में लगा रहा। यूपी को एसपी, कांग्रेस, बीएसपी से मुक्त किए बिना राज्य का भाग्य नहीं बदलेगा। यूपी ने मुझे इतनी ताकत दी कि देश में मजबूत सरकार बनी, आपके आशीर्वाद से गरीब का बेटा पीएम बना।

इसे भी पढ़िए :  'प्रधानमंत्री ने आठ लाख करोड़ रुपये के घोटाले को छिपाने के लिये की नोटबंदी'

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse