5 जजों की संविधान पीठ करेगी तीन तलाक मुद्दे की सुनवाई, केंद्र ने रखे 4 सवाल

0
तीन तलाक
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि तीन तलाक के मुद्दे को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई पांच जजों की संविधान पीठ मई के महीने में करेगी। कोर्ट ने कहा कि अदालत तीन तलाक के सभी पहलुओं पर विचार करेगी। अदालत ने जोर देकर कहा कि यह मसला बहुत गंभीर है और इसे टाला नहीं जा सकता। सुनवाई के दौरान तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार ने कोर्ट के सामने कुछ सवाल रखे। केंद्र के अलावा कुछ और पक्षों के भी सवाल आए, जिस पर कोर्ट ने सभी संबधित पक्षों से कहा है कि वे 30 मार्च तक लिखित में अपनी बात अटॉर्नी जनरल के पास जमा करा दें।

इसे भी पढ़िए :  काटजू का बाल ठाकरे पर हमला,बताया सबसे मुर्ख नेता

गुरुवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर ने कहा इस मामले में सिर्फ कानूनी पहलुओं पर ही सुनवाई होगी। सभी पक्षों के एक-एक शब्द पर अदालत गौर करेगी। उन्होंने कहा कि अदालत कानून से अलग नहीं जा सकती। 11 मई से गर्मियों की छुट्टियों में मामले पर सुनवाई शुरू होगी। उसके पहले अदालत 30 मार्च को तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह प्रथा के संबंध में विचार के लिए मुद्दे तय करेगी। गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से इस मसले पर ये 4 सवाल रखे गए

इसे भी पढ़िए :  केंद्र राज्यों से गौरक्षकों को परेशान न करने के लिए कहे: VHP

अगले पेज पर- केंद्र सरकार की ओर से रखे गए 4 सवाल

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse