फिर दहला पाकिस्तान, कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 4 की मौत, 15 घायल

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान में तीन दिन पहले दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले से पड़ोसी मुल्क अभी तक उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार को फिर कोर्ट परिसर में एक के बाद एक हुए कई धमाकों से लोग दहल उठे। हमले में एक वकील सहित चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

इसे भी पढ़िए :  इजरायल के राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन ने प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का किया स्वागत

 

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार यह बम धमाके खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के चारसदा जिले की एक स्‍थानीय अदालत में हुए। एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को कोर्ट के अंदर विस्फोट से उड़ा दिया। एक अन्य हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया।

इसे भी पढ़िए :  नॉर्थ कोरिया से मिलकर निपटेंगे ट्रंप और पुतिन

 

चारसदा के जिला पुलिस अधिकारी सोहेल खालिद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि तीन आत्मघाती हमलावरों ने मंगलवार सुबह चारसदा के जिला कचहरी में प्रवेश करने की कोशिश की।

 

कचहरी भवन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को निशाना बनाया और उनमें से दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया। उनके जैकेट में विस्फोटक थे। तीसरा धमाका हमलावरों के ग्रेनेड फेंकने से हुआ। सोहेल खालिद के अनुसार धमाके में चार लोग मारे गए और 15 घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस सरकार ने 20 मस्जिदों पर लगवाया ताला, तस्लीमा नसरीन ने पूछा- बाकी देश कब करेंगे ऐसा?

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse