73 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा श्रीलंका

0

दिल्ली
श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कम से कम 73 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। देश के मत्स्य पालन मंत्रालय के अधिकारियों ने आज इस आशय की जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल में पीएम मोदी ने बिताई रात

रिहाई की तारीख बताए बगैर अधिकारियों ने कहा कि यहां मौजूद भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद मंत्रालय ने मछुआरों की रिहाई के लिए जरूरी सिफारिशें कर दी हैं।

इन सभी को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के श्रीलंकाई क्षेत्र में छह से 21 जुलाई के बीच कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  काबुल में भारतीय दूतावास पर आतंकी हमला, दागे गए रॉकेट

मत्स्य पालन मंत्री महिन्दा अमरासवीरा ने कल कहा था कि मछुआरों की रिहाई के बावजूद, कोई भारतीय नौका नहीं छोड़ी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर नस्लीय हमला, महिला ने कहे अपशब्द, पार्टनर ने जमकर पीटा

श्रीलंका ने उन खबरों को भी खारिज किया है कि देश अपनी समुद्री सीमा में कुछ हद तक मछली पकड़ने की अनुमति देगा।